फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक जागरुकता शिविर में ग्रामीणों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को टिमिलपुर गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान जनपद न्यायाधीश दिलीप सिंह यादव और सिविल जज नीरज गौतम द्वारा सहज और नि:शुल्क न्याय पाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश दिलीप सिंह यादव ने कहा कि हम अधिकार की बात करते हैं। लेकिन निर्वहन व्यवहारिक रूप में नहीं करते हैं। जिसके कारण मन भेद और मत भेद हो रहा है। अगर हम सभी जागरूक होकर अपनों को अपनापन महसूस करायें तो निश्चित तौर पर कानूनी कार्रवाई से निजात मिल जायेगी। वही नीरज गौतम सिविल जज सिनियर डिविजन व सचिव जिला प्राधिकरण ने बताया कि गरीबों को न्याय दिलाने के लिये नि:शुल्क व्यवस्था है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, एसडीएम छेदीलाल सिंह व सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने भी विधिक जानकारी दी। इसके पूर्व ग्राम प्रधान सीता जायसवाल ने जिला जज सहित सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता रणधीर सिंह, अजय सिंह, दिनेश सिंह, हजारी सिंह, संजय कुमार सिंह, योगेंद्रमिश्रा, सुरेंद्रकांत मिश्र, शैलेंद्र पांडेय,अश्वनी कुमार, जयप्रकाशजायसवाल,कोतवाल पीएन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें