फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाजनों ने धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

विज्ञापन
जन्म दिन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 93 वां जन्मदिवस पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपाजनों ने कहीं केक काटा तो कहीं मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। जन्मदिवस के अवसर पर सभी ने अटल बिहारी बाजपेय के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान सभी ने कहा कि श्री बाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में सुशासन की कल्पना को साकार किया था ।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर के न्यू महाल स्थित एक लान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के चेयरमैन संतोष खरवार ने अटल जी के चित्र के सामने केक काटा और मिठाई वितरित कर दीर्घायुु और उनके स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मोहन लाल चौरसिया, जयराम मास्टर, प्रभु जायसवाल, महेन्द्र पटेल, संजय अग्रवाल, सुनील गुप्ता, बच्चा खरवार, अशोक सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार नगर के चतुर्भुपुर वार्ड में भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर डा. प्रमोद कुमार, एस ठाकुर, सरोज सिंह, पीएम राम, दिलीप चौरसिया, अनिल गुप्ता, सुशांत गुप्ता, श्रीनिवास पांडेय आदि उपस्थित रहे। नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड क्षेत्र के रोहणा गांव में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष भोला बिंद ने अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी की नीतियों से विश्व में भारत का मान बढ़ा । इस दौरान शरदचंद्र तिवारी, बेचू बिंद, अर्जुन बिंद, मनोज बिंद आदि मौजूद रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधान मंत्री का जन्मदिन सोमवार को उसरी गांव में धूमधाम से मनाया । पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश पांडेय ने कहा की राजनेता के रूप में अटल बिहारी बाजपेयी का जीवन हर कार्यकर्ता के लिए एक संदेश है। इस दौरान सूर्य नारायण चौबे ,सर्वजीत द्विवेदी, दिलीप कुमार, आभा बहेलिया, शिवकुमार तारा देवी राजकुमार राम, डॉ कमला विश्वकर्मा, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजपा के पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान के नेतृत्व में मरीजों में फल वितरण किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजय पाण्डेय, शहाबगंज प्रधान प्रदीप जायसवाल, विजय शंकर पाण्डेय, दिनेश तिवारी, गोविंद तिवारी आदि मौजूद रहे। सैयदरजा संवाददाता के अनुसार सैयदराजा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर स्थित मनजीत सिंह के आवास पर केक काटा गया और उनके स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना की। इस दौरान भाजपा नेता मीना सिंह,पनारु यादव, देवेन्द्र सिंह नामवर प्रशाद, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें