फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजित कर संस्था ने जरुरतमंदों में बांटे कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को सकलडीहा इंटर कालेज स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी लालगंज मिर्जापुर ने गरीब एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा कार्य है। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया अमरनाथ राय ने कहा यह अच्छा कार्य है इसमें सबको सहयोग देना चाहिए। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी पूर्व मध्य रेल मुगलसराय दिनेश चन्द्र ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान 150 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आलोक वर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर अनीश कुमार सिन्हा, महेश चन्द्र ,डा. विकास यादव, डा. सीजे सिंह, डा. आरबी, नन्द किशोर मिश्रा एडवोकेट, डा. अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुरेन्द्रकांत मिश्रा व संचालन श्रवण कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें