मुगलसराय । लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान सात दिसंबर को होगा । इसकी जानकारी मंगलवार को चुनाव अधिकारी लेफ्टिनेंट कामेश सिंह ने दी है । मतदान तिथि के घोषित होते ही एक बार फिर से प्रत्याशियों में जोश भर गया है। मतदाताओं के अपने पक्ष में करने के लिए करने के लिए प्रत्याशियों ने उनके घरों के चक्कर लगाना शुरु कर दिया है।
बता दें कि नगर निकाय चुनाव के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव को टाल दिया गया था । निकाय चुनाव बीतते ही एक बार फिर छात्रसंघ चुनाव कराये जाने का मामला तूल पकड़ने लगा । जिसपर कालेज प्रशासन ने छात्रसंघ पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान की तिथि सात दिसंबर घोषित की । मतदान सुबह आठ बजे से आरंभ होकर दो बजे तक चलेगा । इसके बाद मतो की गणना कर शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी । कुल छह बूथ बनाए गए है जिसमें तीन बूथ नीचले तल पर छात्रों के लिए होंगे वहीं शेष बूथ प्रथम तल पर छात्राओं के लिए व्यवस्थित हैं । चुनाव अधिकारी कामेश सिंह ने बताया कि मतदान के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी फीस रसीद व परिचय पत्र की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। दोनों में से किसी एक के भी न होने पर उसे मतदान से रोक दिया जाएगा । मतदान के दिन छात्राओं का प्रवेश महाविद्यालय के पश्चिमी गेट एवं छात्रों का प्रवेश दक्षिणी गेट से होगा । वहीं सब्बी मंडी के बाहर एक बेरीकेडिंग लगाई जाएगी जहां से सभी छात्र एवं छात्राएं परिचय पत्र दिखाकर ही प्रवेश करेंगे । उधर दूसरी तरफ मतदान के दिन छात्र गुटों में मारपीट या बवाल की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने भारी संख्य में पुलिस बल तैनात करने का मूड बनाया है।