चहनिया। कस्बा स्थित ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को ग्राम प्रधान संघ व ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत संघ द्वारा संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा कैली रौना और जमालपुर के प्रधानों और सचिवों को बर्खास्त करने पर नारजगी व्यक्त किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा बिना किसी ठोस अधार के यह कार्यवाही की गई है। चेताया कि प्रधानो और सचिवों के बहाली नहीं किए जाने पर सभी ग्रामसभाओं में विकास कार्य ठप रहेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों द्वारा बिना जांच कराये ग्राम सभा कैली, रौना व जमालपुर में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरूद्ध बिना किसी ठोस आधार के कार्यवाही किया गया। कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी तानाशाही रवैये के खिलाफ संगठन के लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाने वाले शौचालय को ग्राम पंचायत से मुक्त कराते हुए किसी संस्था द्वारा बनवाया जाय। कहा कि मांगे ना मानें जाने तक ग्रामसभाओं में होने वाले विकास कार्य को ठप रखेगे। इस दौरान ग्राम प्रधान बलवंत सिंह यादव, सीमा सिंह, रीमा सिंह, राजनारायण सिंह यादव, प्रिंस सिंह, अशोक मिश्रा, लीलावती देवी, राम सिंह, विजय लक्ष्मी, गृजेश सिंह , ग्राम विकास अधिकारी हवलदार सिंह यादव, नित्या सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, संतोष कुमार यादव आदि मौजूद रहे।