फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फंदे पर लटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुग़लसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 13 में बुधवार की देर शाम 20 वर्षीय युवती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। घटना के पीछे पुलिस प्रेम प्रपंच का मामला मान रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में बाबू अपने पुश्तैनी मकान में रहता है। उसके साथ उसकी इकलौती पुत्री रानी, उसकी बहन शबनम, माँ कुसुम और भाई नुरूलहक़ रहते हैं। बाबू की पत्नी का दो वर्ष पूर्व इंतकाल हो गया था। बाबू फिलहाल वाराणसी रह रहा है। परिवारवालों के मुताबिक रानी घर में किसी से भी बातचीत नहीं करतो थी और दिन भर फ़ोन से किसी से बात करने में लग रहती थी। बुधवार को भी वह दिनभर फ़ोन पर बात करती रही। बुधवार की शाम को रानी की बुआ और दादी गर्मी के कारण घर के बाहर बैठी थीं। बुआ किसी कार्य के लिए अंदर गईं तो खिड़की से देखा कि रानी फंदे से झूली हुई है। थाना प्रभारी अलीनगर अतुल नारायण सिंह ने बताया कि रानी के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें