फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में पौध रोपित किया। उनके साथ जिलाधिकारी हेमंत कुमार, सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी के अलावा विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, साधना सिंह ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पर्यावरण के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाली को बढ़ाने के लिए पौधरोपण होना बहुत जरूरी है। सूबे की सरकार पर्यावरण के प्रति चिंतित है, तभी पंडित दीनदयाल के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में पौधरोपण को शामिल किया गया है। इसके तहत सूबे में जगह-जगह पौधरोपित किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण से होने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी। कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना समाज के सभी नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है। पर्यावरण संतुलित रहेगा, तभी मानव जाति सुरक्षित रहेगी। डीएफओ गोपाल ओझा ने बताया कि जिले में वन विभाग की ओर से करीब 15 लाख पौध रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभियान चलाकर खाली स्थानों पर गड्ढा खोदने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है, ताकि समय से पौधरोपण की कार्यवाही मुकम्मल की जा सके। विभाग पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर काफी गंभीर है। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी एके यादव, सुरेंद्र सिंह, अनिल तिवारी, प्रमोद तिवारी, ओपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
राज्य मंत्री ने गिनाईं सौ दिन की उपलब्धियां
चंदौली। राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के सौ दिन के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि चुनाव से पूर्व अपने संकल्प पत्र में पार्टी ने जो भी घोषणाएं की थीं उन सभी बिंदुओं पर कार्य हो रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य हो रहा है तो सपा सरकार के मुकाबले साढ़े चार गुना गेहूं खरीदा गया। पहले प्रदेश में छह घंटे बिजली मिलती थी आज 18 से लेकर चौबीस घंटे बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में 65 प्रतिशत सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। शेष सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। हालांकि प्रभारी मंत्री सड़कों को गड्ढामुक्त करने सहित अन्य कई सवालों के जवाब देने से कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें