फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 ट्रेनें आज रहेंगी रद्द

Wed, 20 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के चलते ट्रेनों का विलंबित होना मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


जहां मंगलवार को ट्रेनें घंटों विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं, वहीं बुधवार को मुगलसराय होकर गंतव्य को जाने वाली अप की ट्रेनों में कालका मेल, मुंबई मेल, विभूति एक्सप्रेस, लोकमान्य सुपरफास्ट, नार्थ ईस्ट, सिक्किम महानंदा तथा डाउन की ट्रेनों में दून एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी। ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


मौसम के बदलाव का असर मंगलवार को ट्रेनों पर स्पष्ट दिखा।

विलंब से जाने वाली डाउन की ट्रेनों में सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस चार घंटे, पंजाब मेल दो घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, आनंद विहार कोलकाता एक्सप्रेेस पांच घंटे, चंबल एक्सप्रेस एक घंटे, कालका मेल एक घंटे तथा हिमगिरि एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन




इसी प्रकार अप की ट्रेनों में सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सवा छह घंटे, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, अर्चना एक्सप्रेस सवा दो घंटे, मगध एक्सप्रेस चार घंटे तथा पटना एर्नाकुलम एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन


ट्रेनों के अधिक विलंबित होने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर बारिश के बीच समय बिताना पड़ा।

 शेड से टपकते पानी ने उन्हें परेशान कर रख दिया था। वहीं स्टॉल संचालक चाय, काफी आदि मनमाने दामपर यात्रियों को बेचकर चांदी काटते रहे।

इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक विद्या भूषण ने बताया कि मौसम के परिवर्तित होने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। मौसम ठीक होते ही परिचालन व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें