चंदौली। कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य जनपद में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से किया गया। बृहस्पतिवार को जनपद में सिर्फ पुलिस कर्मियों को टीका लगा। इस दौरान 11 केन्द्रों पर 3229 लोगों की अपेक्षा 1394 लोगों का टीकाकरण हुआ। शुक्रवार 728 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य है ।
सीएमओ विजय पति द्विवेदी ने बताया कि टीका लगाए जाने की सूचना मोबाइल पर कोविन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण के स्थान व समय की सूचना एक दिन पूर्व ही दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे से ही स्वास्थ्य अधिकारी व एएनएम के साथ आशा की मौजूदगी में शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व एनएचएम डॉ आर बी शरण ने बताया कि गुरुवार को सिर्फ पुलिस विभाग के कर्मियों को टीका लगाया गया। 3229 पुलिस कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था लेकिन 1394 कर्मियों टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 728 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाने का मौका मिलेगा। जिसके लिए वह अपने नजदीकी केंद्र पर जा कर अपनी आई डी और टीकाकरण का मैसेस दिखा कर टीका लगवा सकते हैं।
जिले के सीएचसी भोगवारा में 55 लोगों को लगा टीका, पीएचसी नियामताबाद में 194 लोगों को लगा टीका,पीएचसी चहनियां में 86 लोगों को लगा टीका,सीएचसी धानापूर में 46 लोगों को लगा टीका, साथ ही सीएचसी सकलडीहा में 54 लोगों हुए प्रतिरक्षीत पीएचसी बरहनी में 60 लोगों को लगा टीका , सीएचसी नौगढ़ में 108 लोगों को लगा टीका , वही पीएचसी चकिया में 38 लोग हुए प्रतिरक्षीत , पंडित कमला पति कैम्पस चंदौली में 111 लोगों को लगा टीका , पीएचसी चंदौली में 592 लोगों प्रतिरक्षीत किया गया , पीएचसी सहबगंज में 50 लोगों को लगा टीका ।