फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एप डाउनलोड करते ही खाते से निकल गए 1.37 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर दो में रहने वाली एक महिला साइबर फ्राड का शिकार हो गई है। महिला ने तहरीर में बताया कि मोबाइल फोन में ऑनलाइन लेन-देन का एक एप डाउनलोड करने के बाद उसके बैंक खाते से 1.37 लाख रुपये निकल गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की मुगलसराय शाखा में उसका खाता है। उसने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड किया। इसके बाद उसके खाते से रुपये निकलने शुरू हो गए। आरोप है कि रुपये निकलने का कोई मेसेज भी उसके मोबाइल फोन पर नहीं आया।
बैंक खाता चेक करने पर पता चला कि 1.37 लाख रुपये निकल गए हैं। इसके बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मुगलसराय कोतवाली में भी तहरीर दी। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राथमिकी दर्ज कर मामले जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें