फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू की रोशनी जाने के मामले में चिकित्सक से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के पीथापुर निवासी सास-बहू की आंख की रोशनी जाने के मामले में सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई बाजार के प्रभारी चिकित्सक डॉ. विमल कुमार से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ के जवाब-तलब करने से प्रभारी चिकित्सक सहित अस्पताल के सभी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर घटना के बाद भी अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी चिकित्सक के नहीं पहुंचने से नाराजगी है।
विज्ञापन

पीथापुर निवासी रूचि यादव (60) आँख की दवा लेने के लिए 16 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसी आश्रम गई थी। डाक्टरों आंख में डालने वाली ड्राप महिला को दे दिया था। जिससे महिला को धुंधला दिखाई देने लगा था। वही दवा उसकी 30 वर्षीय बहू रीमा यादव ने भी आंख में डाल दिया। अगले दिन उसको भी धुंधला दिखना लगा। तीन दिन तक लगातार दवा डालने से अब दोनों के आंख से दिखाई ही नहीं दे रहा है। बुर्जुग महिला के बेटे टेलुह यादव मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण के साथ अस्पताल पहुँच कर विरोध जताया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सास व बहु का ना तो इलाज किया और ना ही कोई दूसरी दवा उपलब्ध कराई। टेलुह यादव ने बुधवार को बताया कि अभी रोशनी आने में सुधार नहीं हुआ है। सूचना के बाद भी कोई डाक्टर नहीं आए। सीएमओ डॉ आरके मिश्रा का कहना है कि सास- बहू की आंख की रोशनी जाने के मामले में पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें