फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय पर चल रहे रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ 148 बटालियन के सहायक कमांडेंट हीरालाल चौरसिया ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है। छात्र-छात्राओं को धैर्य से काम लेने की सलाह देते हुए कहा कि रोवर्स रेंजर्स के प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं कुंभ में भी सहयोग कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सीआरपीएफ कैंप में सिलाई मशीन व खेलकूद का सामान भी दिया जाता है। प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में साफ-सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस मौके पर डॉ. अनुराग सिंह, सुरेश जायसवाल, डॉ. तेज प्रकाश चतुर्वेदी, मदन मोहन, डॉ. अजीत सिंह, कैलाश प्रसाद, अनिल जायसवाल, महेंद्र केसरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें