पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसजनों ने खान अब्दुल गफ्फार खान के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
गोष्ठी में रामजी गुप्ता ने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खान आजादी के लड़ाई के प्रबल पुरोधा थे। उन्हें हिन्दुस्तान से बहुत लगाव था, राष्ट्रपिता बापू के निकटतम सहयोगी रहे खान अब्दुल गफ्फार खान को ‘सीमांत गांधी’ के नाम से लोग जानते है‘। हिंदू-मुस्लिम एकता को जरुरी समझकर उन्होंने गुजरात की जेल मे गीता तथा कुरान की कक्षा लगाई, देश के विभाजन के विरोधी गफ्फार खान 1985 के कांग्रेस शताब्दी समारोह के प्रमुख आकर्षण का केंद्र थे। इस मौके पर नंदगोपाल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, नवीन पांडेय, संजय मिश्रा, सतपाल सिंह, दशरथ चौहान, कन्हैया केशरी, अनवर सादात, विश्वनाथ अग्रवाल, नियाज अंसारी, राजू चौहान, मोहम्मद सलमान, जितेंद्र खरवार रहे।