फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी अधिक से अधिक प्रकरणों में समन जारी कर कराएं तामिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें आठ दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए मंथन किया गया। वहीं जिला जज प्रमोद कुमार वर्मा ने न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों से तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर न्यायालय की व्यवस्थाओं का हाल जाना।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को देखते हुए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अधिक से अधिक प्रकरणों में समन जारी कर उनका समय से तामिला कराना सुनिश्चित करें। न्यायिक अधिकारी लोक अदालत में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाए, ताकि अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण हो सके। कहा कि लोक अदालत में भरण पोषण, वैवाहिक मामले जिसमें लंबित एवं प्री लिटिगेशन मामले शामिल हैं। इसके अलावा वन अधिनियम, बाट माप प्रचालन, दुकान व वाणिज्यिक अधिनियम, गृहकर, जलकर, मेढ़बंदी संबंधित प्रकरण आदि का निपटारा भी आपसी सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत में कराया जा सकता है। लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और वर्षों से लंबित प्रकरण को सुलह समझौते के आधार पर निपटाएं। संचालन सचिव अमित कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें