दीनदयाल नगर। उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद की ओर से नगर के राम लक्ष्मी पैलेस में यूपी गौरव सम्मान और सांस्कृति संध्या डांडिया नाइट का आयोजन धूम धाम से मनाया गया। डांडिया नाइट में लोग खूब झूमे। इसके पूर्व समाज में अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
काय्रक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि बीएचयू से आए डॉ. राहुल कुमार और डेंटल सर्जन डॉ. नीलम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बुके, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आचार्य नरेंद्र मिश्रा व साथियों ने हनुमान चालीसा व मंत्रोच्चार किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ओम तिवारी ने अपने गीतों से लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर अपने- अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले अंतराष्ट्रीय कोच वेद प्रकाश यादव, अंतरास्ट्रीय पहलवान (आर्मी) अविनाश पहलवान आदि सम्मानित हुए। इस अवसर पर विनायक सेठ, आनंद कुमार, मोनिका शर्मा, वशीम अहमद, विजय वर्मा, इमरान खान, रईस अहमद, सूरज कुमार गुप्ता, डॉ. जयशंकर चौबे, आनंद श्रीवास्तव, रवि प्रसाद, प्रवीर यदवेंदू, राजीव श्रीवास्तव, दिलीप कुमार मौर्य, मनीष, तलवार, उमेश दुबे, डॉ. अनिल यादव, प्रदीप पहलवान,क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष कुमार नंदजी उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजेश मिश्रा ने संचालन राकेश रोशन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जयशंकर चौबे ने किया।