फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनियां। क्षेेत्र में लो वोल्टेज, ट्रिपिंग व अनियमित बिजली कटौती से ग्रामीणों व किसानों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। मारुफफपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में यह संकट बना हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत है कि उन्हें बमुश्किल सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

किसानों व ग्रामीणों की शिकायत है कि लो वोल्टेज के चलते राजकीय नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इससे किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं रात में हर घंटे के बाद दो घंटे के लिए सप्लाई काट दी जा रही है। इससे उमस व गर्मी के चलते ग्रामीणों को दरवाजे के पास बैठ कर रात में बिजली का इंतजार करना पड़ता है। ग्रमीणों ने कटौती व लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हुआ किए जाने पर उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें