दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती मोहल्ले में शनिवार की रात लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार की भोर में एक पुराने मकान के कुछ कमरे धराशाई हो गये।
मोहल्ले में खुर्शीद का पुराना मकान है। इसमें वे सपरिवार रहते हैं। बताया जाता है कि मकान के कुछ हिस्से की छत जर्जर हो चुकी थी। इस हिस्से के कभी भी गिरने के भय से कमरों में कोई सोता नहीं था। रविवार की भोर में बारिश के दौरान मकान का उक्त हिस्सा भरभरा कर गिर गया। भुक्तभोगी के अनुसार हादसे में कमरों में रखा गृहस्थी का कुछ सामान बर्बाद हो गया। (ब्यूरो)