फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिगम के अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विरोध किया
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय । नगर पालिका के वार्ड संख्या तीन नई बस्ती में जल निगम क्षतिग्रस्त की पाइप मरम्मत की मांग को लेकर वार्डवासियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि एक माह से क्षतिग्रस्त पाइप को दुरूस्त किये जाने के लिए कई बार विभाग को कहा गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। चेताया कि यदि जल्द ही पाइप सही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या तीन नई बस्ती में मुगलसराय चकिया रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पिछले एक माह से पाइप लाइन क्षेतिग्रस्त होने से लगभग दो दर्जन घरों के लोग पानी के लिए तरस रहे है। दैनिक कार्यो में इस्तेमाल व एवं पीने के लिए पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लोगों को हैंडपंप या फिर दूसरों के यहां आश्रित रहना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों व कर्मचारियों की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटने से नाराज वार्डवासियों ने जलनिगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नेहरू चौहान, धर्मेंद्र, बाबू बाबा, बबुआ सिंह ,श्याम विश्वकर्मा, छोटू विश्वकर्मा, पप्पू चौहान, मुकेश ,लालू कैलाश गुप्ता, दीपक, शेखर पटेल, सुनील विश्वकर्मा, मंजे विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें