फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति जागरूक प्रधानों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पंचायती राज विभाग की ओर से गुरुवार को विकास भवन सभागार में ओडीएफ ग्राम घोषणा समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता के प्रति जागरूक ओडीएफ गांवों के 25 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने प्रधानों से जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाने की मुहिम में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को दो अक्तूबर तक खुले में शौच मुक्त घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा। आम लोगों की जागरूकता से ही स्वच्छता मिशन को उसके मुकाम तक पहुंचाया जा सकता है। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में सबसे पहले धानापुुर ब्लाक को ओडीएफ घोषित करने की तैयारी की जा रही है। विभाग की ओर से जो कार्य योजना बनाई गई है उसके अनुसार धानापुर ब्लाक को 31 जनवरी, बरहनी और नियामताबाद 15 फरवरी तथा 28 फरवरी तक सदर ब्लाक को खुले में शौच मुक्त घोषित करना है। कार्यक्रम में तेरह नए ओडीएफ गांवों और पूर्व में ओडीएफ घोषित किए जा चुके 12 राजस्व गांवों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने जनमेजयपुर, मन्नीपट्टी, मड़ई, बभनपुरा, बहोरा, ऐरी, सारंगपुर, इमिलियां, कटेसर, कुंडाकला, मुहम्मदपुर, जलीलपुर आदि गांवों के प्रधानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनुज सिंह, मनोज श्रीवास्तव, गुंजन, सुुजीत सिंह, सुभाष, सोनी देवी, सुबेदार, जीयुत, सुदर्शन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें