कंदवा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार की शाम क्षेत्र के करौती गांव पहुंचकर अग्निकांड पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक मदद देने के साथ ही उपजिलाधिकारी सदर से बात कर सरकारी आवास देने का आश्वासन दिया। विधायक ने अग्निकांड में सब कुछ गंवा चुके हनुमान चौधरी की बेटी की शादी में भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया
शनिवार की शाम करौतीं गांव पहुंचे सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अग्नि पीड़ितों का हाल जाना और पीड़ितों को 5000 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया। साथ ही अपना सब कुछ गंवा चुके हनुमान चौधरी की पुत्री की शादी में भरपूर सहयोग करने का आश्वासन और शासन से आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीएम सदर से मोबाइल पर बात कर अग्निकांड के पीड़ितो को आवास देने की बात कहा। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के कष्ट और दर्द को तो नहीं दूर कर सकते, लेकिन उनके घाव पर मरहम लगाने का काम तो कर ही सकते हैं। कहा कि लोगो की हर समस्या का निदान करने का हर संभव प्रयास करुंगा। इस दौरान धर्मेंद्र उपाध्याय, नंदकुमार राय, मंटू सिंह, चंदन पांडेय, विनय सिंह, रामजी पांडेय, नंदजी पांडेय, लालजी चौधरी, लालचंद चौधरी, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।