फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़ाव। स्थानीय एंबिशन इंस्टिट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी कालेज में शनिवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूदप्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय केछात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया तथाउत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष सुभाष मिश्र ने किया। प्रतियोगिता में दौड़, क्रिकेट,वालीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, डिस्क थ्रो आदि का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों को चार भाग में बांटा गया। जिसमें जवाहर हाउस, शास्त्री हाउस,गांधी हाउस तथा राजेंद्र हाउस ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट में जवाहर हाउस प्रथम तथा राजेंद्र हाउसदूसरे स्थान प्राप्त किया। वालीबाल में गांधी हाउस प्रथम तथा राजेंद्र हाउस दुसरे स्थानरहा। पुरुष वर्ग के सौ मीटर दौड़ में राजेंद्र हाउस के संदीपविश्वकर्मा तथा महिला वर्ग में शास्त्री हाउस की मोहिता कुमारी ने बाजी मारी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में गांधी हाउस के विवेककुमार ने प्रथम तथा जवाहर हाउस के पुनीरकुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी वर्गो में अच्छा प्रदर्शनकरते हुए अंक तालिका में राजेंद्र हाउस प्रथम तथा जवाहर हाउस दुसरे स्थानपर रहा। संस्था के निदेशक पुनीत मिश्रा, विवेक मिश्रा और प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह ने विजेताओं को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष सुभाष मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें