फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जल स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुगलसराय। पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से गंगा के जल स्तर में बढोत्तरी शुरू हो गई है। एक सप्ताह में बलुआ गंगा घाट में दस फीट तक पानी बढ़ा है। स्थिति यह है कि घाट की पांच सीढियां पानी में डूब गई है। स्थानीय लोगों की माने तो प्रतिदिन एक फुट तक गंगा का पानी बढ़ रहा है। इसी के साथ कटान का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिले में गंगा के तटवर्ती इलाकों में गंगा कटान का खतरा लगातार बना रहता है। टिहरी में बांध बनने के बाद से गर्मी आते ही गंगा का पानी तलहटी छूने लगता है। इस वर्ष भी गर्मी में पानी अत्यंत नीचे तक चला गया था। पिछले एक सप्ताह से मानसून सक्रिय है और तेजी से बारिश हो रही है। इसका नतीजा यह हुआ है कि गंगा के जल स्तर में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष अच्छी बारिश हुई थी। नियामताबाद विकास खंड के कुंडाखुर्द, कुंडाकला, दुलहीपुर, बहादुरपुर, जलीलपुर, पड़ाव, मवई, चहनियां ब्लाक में कैली, भूपौली, महुअरिया, बलुआ, डेरवा, महुअर कला, पूराविजयी, पूरा गनेश, चकरा, सोनबरस, टांडाकला, सनौली, महमदपुर, बरगांवा, भुसौला, नादी निधौरा,दिया, पसहटा तथा धानापुर के दीया, प्रसहटा, गद्दोचक, बुद्धपुर, नौघरा, नरौली, नगवां, सोनहुली, कवलपुरा, गुरैनी, महुजी आदि गांवों में पानी जमा हुआ था। इस वर्ष भी पिछले एक सप्ताह से पानी बरस रहा है और इससे गंगा के जल स्तर में तेजी आ रही बहै। बलुआ गंगा घाट पर पांच सीढियां डूब गई है। यही नहीं घाट के आस पास की गंदगी, घास फूस आदि पानी के बहाव में बह गए हैं। बलुआ के समीप रहने वाले रवि कुमार, मनोज, पारस आदि ने बताया कि अभी पानी बहुत नीचे है लेकिन जिस तेजी से गंगा बढ़ रही है उससे जल्द ही पानी ऊपर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें