चंदौली। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल व जिला अस्पताल चकिया में संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों के परिजनों पर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की नजर है। शुक्रवार तकस्वास्थ्य विभाग की ओर से लगभग 851 सैंपल भेजे गए सैंपल भेजे गए है। इसमें 664 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 15 कि रिपोर्ट पाजिटिव आई हैं। वहीं लगभग 13 हजार से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसमें से पांच हजार ने क्वारंटीन की अवधि पूरी कर चुकी हैँ।
कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सर्तक है। बाहरी लोगों व उनके परिजनों की निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है। टीम के सदस्य रोजाना अधिकारियों को अपडेट दे रहे हैं। इसका असर है कि रोजाना करीब दो दर्जन भर से अधिक लोगों का आइसोलेशन वार्ड में परीक्षण कर सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। सरकार की ओर से तीसरे चरण के लाकडाउन के बाद जनपद में अब तक लगभग 13 हजार लोग बाहर से आए हुए हैं। इसमें पांच हजार लोगों को 28 दिन का होम क्वारंटीन की सीमा समाप्त हो गई है और वे घर चले गए। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से निगरानी कर रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 901 सैंपल भेजे गए है। इसमें 664 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 15 कि रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बाकी 237 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं शुक्रवार को जिला अस्पताल से 40 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। वहीं 26 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया। एडीएम संजय कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके।