चंदौली। बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को विकास भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने, बीमार व कमजोर बच्चों की देखभाल के लिए सुपरवाईजरों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही लाल व पीले श्रेणी के बच्चों को चिह्नित करके उन्हें सरकारी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता ने कहा नवजात शिशुओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने को राज्य पोषण मिशन संचालित किया जा रहा है। इसके तहत प्रभावित बच्चे व गर्भस्थ माताओं को सरकारी योजनाओं का लाभान्वित करने के लिए योजना चल रही है। कहा कि सीडीपीओ व सुपरवाइजर लाल व पीले श्रेणी के बच्चों का बेहतर इलाज व परिजनों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि प्रसव के बाद नवजात शिशुओं की जांच की जाए। इससे बच्चों में कमजोरी व बीमारी के बारे में पता लग जाएगा। बीमार बच्चों को चिह्नित कर उनका इलाज कराना उनकी जिम्मेदारी है। साथ ही माता-पिता को देखभाल के तरीके भी बताए जाएं। इस दौरान सीडीपीओ एसके राय, मीना गुप्ता, अवधेश पंडित उपस्थित रहे।