01.संशोधित
--------------------
70 को मिला पीएम किसान सम्मान प्रमाण पत्र
तहसील और ब्लाक स्तर पर भी आयोजित हुआ कार्यक्रम
जिले में तकरीबन 1.52 लाख किसानों को मिलेगा योजना का लाभ
सचित्र 55, 56, 57
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्घाटन रविवार को मुख्यालय स्थित केवीके सभागार में हुआ। सदर ब्लाक के 25 किसानों को प्रमाण पत्र दिया। इसके पूर्व सभागार में गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना के उद्घाटन का कार्यक्रम सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। डीएम नवनीत सिंह चहल, विधायक सुशील सिंह, शारदा प्रसाद ने किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इसके अलावा सकलडीहा में पांच और नौगढ़, पीडीडीयू नगर, चकिया तहसील और शहाबगंज ब्लाक सभागार में 10-10 किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले में लगभग 1.52 लाख किसानों को योजना से लाभ दिया जाना है।
किसानों को संबोधित करते हुये जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए जाएंगे। यह धनराशि तीन किस्तों में पात्र कृषकों के खाते में कृषि विभाग के माध्यम से भेजी जाएगी। कहा कि जो भी किसान अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करा सके है वह समय रहते पंजीकरण अवश्य करा ले। 31 मार्च तक पात्र किसानों के खाते में प्रथम किस्त भेज दी जाएगी। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि इससे छोटे और मझोले किसानों को फायदा मिलेगा। चकिया विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि इससे किसान खेती के लिए खाद, बीज व दवाओं को आसानी से खरीद सकता है। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि किसान इससे सशक्त बनेंगे। कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने कहा कि किसानों के आय को दोगुनी करने के लिए अधिकारी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहे है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों के डाटा अपलोडिंग का कार्य सभी तहसील मुख्यालय पर तेजी से चल रहा है। इस योजना के तहत कोई किसान वंचित न रहे इसके लिए लेखपालों को सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान एआर कोआपरेटिव सोमी सिंह, सीवीओ एसपी पांडेय, राकेश सिंह जानी, किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, रतन सिंह, डा. समीर पांडेय मौजूद रहे। संचालन केवीके प्रभारी डा. आरपीएस रघुवंशी ने किया।
02.
मुख्यालय पर इन्हें मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। केवीके में रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 25 किसानों को प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। इसमें हिनौती के शैलेंद्र कुमार सिंह, सिरसी के अशोक कुमार मौर्य, फुटिया के बेचू तिवारी, बिसौरी के शिवमूरत तिवारी, रामपुर मचिया के गोरखनाथ सिंह, लीलापुर के लाल बिहारी पासवान, जगदीशपुर के विजय प्रताप सिंह, बिछिया कला के गंगा राम, अतूल्य मौर्य, अयोध्या प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, नरोत्तम, महेश प्रसाद, बिसौरी के संतोष कुमार सिंह, धूरीकोट के सोमारु प्रसाद, रामवृक्ष यादव, रोहित प्रसाद, परनपुर के अनिल तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, मझवार के आनंद सिंह, बिसौरी के उपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, धूरीकोट के संतोष कुमार और संतोष मौर्य को डीएम तथा विधायकों ने प्रमाण पत्र दिया।
03.
प्रमाण पत्र मिलने पर अन्नदाताओं में खुशी
सचित्र 51 से 54
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रथम किस्त के रुप में दो हजार रुपये का भुगतान किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसा कहा है रविवार को केवीके में भुगतान का प्रमाण पाने वाले किसानों का। कहा कि रकम भले ही कम हो लेकिन सरकार ने किसानों का सम्मान किया है।
पीएम किसान सम्मान निधि के उद्घाटन में बिछिया के रामचंदर को जब डीएम नवनीत सिंह चहल ने सम्मानित किया तो उनकी आंखे छलक उठी। कहा कि अपने संसाधनों की बदौलत खेती करके परिवार चलाने वाले किसान के दर्द को सरकार ने समझा है। रकम भले ही कम है लेकिन इसमें सम्मान अधिक है। बिछिया कला के अतूल्य मौर्य ने कहा कि प्रथम किस्त मिलने से वह उन्हे प्रसन्नता है। सरकार को चाहिए कि वह एक हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किसानों को भुगतान करें। धूरीकोट के किसान संतोष मौर्य किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र मिलने पर काफी प्रसन्न दिखे। बिछिया कला के गंगा राम ने कहा कि इस योजना के माध्यम से छोटे किसानों के मान सम्मान में बढ़ोत्तरी की है।