फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के बसनी से होकर रामपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बाजितपुर माइनर की क्षतिग्रस्त पुलिया के मरम्मत की मांग को लेकर क्षुब्ध ग्रामीणों ने मंगलवार को ग्राम प्रधान श्याम बिहारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का कहना था कि बसनी-रामपुर गांव के मुख्य मार्ग का कुछ महीने पहले ही मरम्मत कार्य कराया गया था। फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के तहत रेलवे लाइन पर मिट्टी डालने के लिए डंपर के आवाजाही से मार्ग और बाजितपुर माइनर पर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय ठेकेदार ने मिट्टी डालने के बाद मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था लेकिन मिट्टी भराई का काम पूरा होने के बाद मरम्मत नहीं कराई गई। आरोप लगाया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। प्रदर्शन
विज्ञापन

करने वालों में सोनू राम, राम नियादी, सुनील, विद्या, केदार यादव, कलावती देवी, कृष्णावती, लालती शामिल रहे।

पीडीडीयू नगर। सकलडीहा विकास खंड के सरेसर स्थित प्राथमिक विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्रों ने मंगलवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने अभिभावकों व ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली को ग्राम प्रधान रामविलास यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घर-घर शौचालय बनवा कर गांवों को ओडीएफ करने की मुहिम चल रही है।बावजूद इसके बहुत से लोग जागरूकता के अभाव में शौचालय निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। इसके लिए उनको जागरूक होकर आगे आना होगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अवनीश यादव, संजय यादव, मनोज कुमार गोंड, किरण यादव, अरुणा लता, साधना देवी, खुशबू यादव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें