फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा मंगलकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। क्षेत्र के बसारिकपुर पोखरे पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा परम्परागत तरीके से हुई। इसमें गोवर्धन पूजा यज्ञ महोत्सव समिति की ओर से नारायण महायज्ञ, संत सम्मेलन के अलावा गोवर्धन यज्ञ व गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां सिद्धनाथ काशीदास बाबा की निगरानी में गोवर्धन पूजा कराई गई। इसके बाद गोष्ठी में वक्ताओं ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं नेगुरा गांव स्थित मैनी कुटी से श्रीकृष्ण की मनोरम झांकी निकाली गई, जो क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बसारिकपुर पोखरे पर पहुंचकर पूजनोत्सव में शामिल हो गई।
विज्ञापन

विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा मानव के लिए मंगलकारी है। यह भगवान कृष्ण की लीलाओं का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंश है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा बुराइयों को दूर करने के लिए संघर्ष किया। सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज की भलाई के लिए होती है। पूर्व विधायक बब्बन सिंह चैहान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बिना तीर-कमान उठाए ही कुरुक्षेत्र में अर्जुन का मार्गदर्शन कर पांडवों की जीत सुनिश्चित कर दी। इसके पूर्व सिद्धनाथ काशी दास बाबा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा को सम्पन्न कराया। वहीं लोकगीत गायक श्रीराम यादव ने भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी पर रौशनी डाली। इस अवसर पर हरिद्वार यादव, रामकेश यादव, रमेश यादव, मुकेश यादव, रामाश्रय यादव, गंगा राम यादव, बनवारी, रामअवतार, शंकर, डा. संजय यादव, चंद्रदेव यादव, कैलाश यादव, पिंटू यादव, राजनाथ सोनकर, जनार्दन यादव, रामयश यादव, संजय सोनकर आदि उपस्थित रहे। संचालन जवाहर लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें