फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसानों को बताए आय बढ़ाने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। कृषि विभाग द्वारा सोमवार को केवीके सभागार में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को सब्जी की खेती करने तथा नकदी फसलों से होने वाली आय के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालन करने के लिए भी उन्हें प्रेरित किया गया। इस दौरान पांच महिलाओं में सब्जी के बीज का किट प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी मात्र सात फीसदी ही है। जबकि तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, केरल आदि राज्यों में खेती में महिलाओं की भागीदारी करीब 30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इससे महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। कहा कि सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुना करने को तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले मेें कृषि की अपार संभावनाएं हैं। महिलाएं खेती-बाड़ी को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ ही आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने महिला किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। कहा कि फसल अवशेष खेतों में जलाने से निकलने वाला धुआं गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए महिलाएं अपने घर में पुरुषों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक करें। इस दौरान केवीके प्रभारी डा. आरपीएस रघुवंशी, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल, प्राविधिक सहायक सदानंद पांडेय, भरतलाल तिवारी, केशव कुमार, उर्मिला मौर्या, बिंदू देवी, रीता शर्मा, गीता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें