फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुलहीपुर। पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन वैज्ञानिक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती सोमवार को हरिशंकरपुर स्थित रोशनी पब्लिक स्कूल में मनाया गया। इस दौरान हुई गोष्ठी में पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत प्रबंधक इकबाल अहमद राजू और प्रधानाचार्य अनिता हैमिल्टन ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में उनके विचारों पर चर्चा की गई। कहा कि डॉ. कलाम कहा करते थे कि सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो सूरज की तरह तपना भी होगा। इंतजार करने वालों को उतना ही मिलता है जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं। कहा कि इन फलसफों को जीवन में उतारने से जीवन सार्थक हो सकता है। इस मौके पर आफरीन बानो, दीपक मुखर्जी, मोहम्मद अहमद खान, बृजेश, मुरारी, मुस्तफा, बिजेन्द्र त्यागी, मोहम्मद आरिफ, रूही नाज, निरूपा राय, कशिका इसरार, साक्षी गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें