फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर समय से खाद उपलब्ध कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। ईफको की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शनिवार को सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और पॉस मशीन के माध्यम से वितरण करने के निर्देश दिए गए। बतौर मुख्य अतिथि डीएम नवनीत सिंह चहल ने सहकारी समितियों के सचिवों को किसानों के साथ सही व्यवहार करने और सही दामों में खाद बेचने को कहा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जैविक खादों के प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि यहां उर्वरक की खपत अन्य जनपदों से अधिक है। लेकिन सहकारी समितियों पर सही समय पर खाद नहीं उपलब्ध होने के कारण जिला प्रशासन के सामने परेशानी आती है। कहा कि सहकारी समितियों पर ईफको की खाद बेची जाती है। ऐसे में समय से खाद उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ईफको के अधिकारियों की भी है। ईफको के क्षेत्रीय निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि पिछले वर्ष और अब तक पीसीएफ को सात करोड़ से अधिक की खाद कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया गया है। लेकिन भुगतान लंबित होने के कारण संस्था को आगे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिसपर डीएम ने पीसीएफ प्रबंधक शशिकांत भारती को निर्देश दिया कि वह बहुत जल्द ही ईफको के सभी लंबित बिलों का भुगतान करें। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक सचिन तिवारी, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, डीडी विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, कृषि वैज्ञानिक सुरेंद्र राम सहित सहकारी समितियों के सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें