फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम पर ट्रकों से नहीं उतर पा रहा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। प्रशासनिक लापरवाही के चलते बारिश में जहां सहकारी समितियों पर गेहूं को अब भीगने और सड़ने की आशंका बढ़ गई है वहीं जो गेहूं ट्रकों पर लादकर गोदाम पर भेजा जा रहा है उसे भी वहां नहीं उतारा जा रहा है। इसके चलते चार से पांच दिनों तक गोदामों पर ट्रकों को खड़ा होना पड़ा रहा है। व्यासनगर गोदाम पर ट्रकों की लंबी लाइनें लगी हैं। इसके चलते समितियों से गेेहूं न उठने से वहां जगह नहीं बन पा रही है और खाद को नहीं भेजा जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से जिले में आठ संस्थाओं को गेहूं खरीद की जिम्मेदारी दी गई थी। गेहूं खरीद के बाद इसे गोदाम पर भेजना था। 15 जून तक गेहूं खरीद की मियाद खत्म होने के बाद संबंधित विभाग इसे अब तक समितियों से गोदामों तक नहीं पहुंचा सका है। हालात यह है कि जो गेहूं भेजा रहा है उसे भी गोदाम पर ट्रकों से नहीं उतारा जा रहा है। इससे चार से पांच दिनों तक ट्रकों को खड़ा होना पड़ा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रकों से गेहूं उतारने के लिए वहां कर्मचारी ही पर्याप्त संख्या में नहीं है जिससे कि गेहूं को उतारा जा सके। दूसरी वजह यह भी है कि गोदाम में गेेहूं रखने के लिए जगह ही नहीं है। इसके चलते और परेशानी खड़ी हो गई है। अभी करीब 30 हजार मीट्रिक टन गेहूं को समितियों से गोदाम तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यासनगर गोदाम पर ट्रकों से गेहूं को उतारने में चार से पांच दिन लग जा रहे हैं। इसके चलते समितियों से गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है। यह बड़ी समस्या है। कोशिश की जा रही है कि गोदामों पर भेजे जा रहे ट्रकों को खाली कराकर जल्द से जल्द से समितियों से गेहूं का उठान कराकर खाली करा दिया जाए।
शशिकांत भारती,
पीसीएफ प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें