धानापुर(ब्यूरो)। धानापुर विकास मंच के नेतृत्व में धानापुर को तहसील बनाने के लिए शहीदगांव बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान संगठन के संयोजक गोविंद उपाध्याय ने कहा कि धानापुर के तहसील बनने के बाद ही क्षेत्र का विकास संभव हो सकेगा।
कहा कि तहसील निर्माण के लिए चलाये जा रहे इस आंदोलन में नागरिकों का सहयोग काफी आवश्यक है। संगठन के अध्यक्ष कमलाकांत मिश्र ने कहा गंगा किनारे स्थित महुंजी से लेकर बलुआ घाट तक के सैकड़ों गांव आज भी विकास के पैमाने पर पिछड़े हुए हैं। इस अवसर पर घनश्याम मिश्र, नंदकुमार पांडेय, वीरेंद्र सिंह, हलधर सिंह, महेंद्र पांडेय, रामअधार तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, अखिलेश यादव, किशोरी, भगवान दास ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता डॉ रामजी मिश्र एवं संचालन डॉ राम अनुज यादव ने किया।