्र मुगलसराय । अलीनगर थाना अंतर्गत सरेसर स्थित भारत पेट्रोलियम के प्रांगण मे बुधवार को सुरक्षा उपायों को परखने के लिए माकड्रिल की गई। इस दौरान टैंक के बाहरी पाइप में लीकेज कर उसके बाद सायरन के माध्यम से आपातकालीन परिस्थिति की सूचना प्रसारित की गई। मौके पहुंचे बचाव एवं अग्निशमन दल द्वारा व्यक्तिगत बचाव उपकरणों के साथ फोम मॉनिटर का संचालन किया गया तथा आसपास के कंटेनर्स पर स्प्रिंकलर सिस्टम द्वारा पानी का छिड़काव किया गया । कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान दिखाई गई तत्परता से अधिकारी संतुष्ट दिखाई दिये।
आयल कंपनियों द्वारा समय-समय माकड्रिल के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को परखा जाता है। बुधवार को सरेसर स्थित भारत पेट्रोलिय में डिपों में माकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसके तहत संस्थान के ज्वलनशील पदार्थ के टैंक के बाहरी पाइप से लीकेज से उतपन्न आपातकालीन परिस्थिति की सूचना सायरन द्वारा प्रसारित की गई। वहीं इसकी जानकारी जिला एवं पुलिस प्रशासन व विभिन्न विभागों सिविल डिफेंस मुग़लसराय ,स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग को भी दे दी गई। मौके पर बचाव एवं अग्निशमन दल द्वारा व्यक्तिगत बचाव उपकरणों के साथ फोम मॉनिटर का संचालन किया गया तथा आसपास के कंटेनर्स पर स्प्रिंकलर सिस्टम द्वारा पानी का छिड़काव किया गया फोम को अच्छे ढंग से फैलाने के लिए पोर्टेबल फोम जनरेटर का प्रयोग किया गया। माकड्रिल पूरी होने के बाद सहायक निदेशक कारखाना श्वेता वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के माकड्रिल होते रहने चाहिये । उन्होंने कहा कि ऐसे क्रिया कलापों से जहाँ हम विपत्तियों से लड़ने के लिए अपने को तैयार रखते हैं वहीं इस दौरान हमारी कमी का भी पता लगता है । माकड्रील के दौरान मुख्य रूप से भारत पेट्रोलियम के कारखाना प्रबंधक देवेंद्र कुँवर, सुरक्षा अधिकारी गौरव कुमार , राम चन्द्र टुडू , अम्बर जैदी , मनोरथ निराला, अंशुल सिंह ,मयंक मालवीय ,वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, राजीव कुमार, इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के सुनील पाण्डेय तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के सुरक्षा अधिकारी रोहित त्रिवेदी सहित कुल 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया लिया।