फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर किसानों के हितो को लेकर संघर्ष जारी रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय जिला सम्मेलन मंगलवार से जागेश्वरनाथ धाम परिसर में निर्मित स्वर्गीय कामरेड बच्चन सिंह नगर में झंडोत्तोलन के साथ हो गया। इस अवसर पर मजदूर किसान व्यापारी, नौजवान के हितों को लेकर सतत संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन का आरंभ श्री प्रसाद ने झंडोत्तोलन कर किया। झंडोत्तोलन के बाद श्री प्रसाद, लालमनी देवी तथा रामप्यारे के संयुक्त अध्यक्ष मंडल के अधीन सम्मेलन की शुरूआत हुई। सम्मेलन में पार्टी प्रांतीय नेता पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह ने कहा कि फांसीवादी ताकते देश को अपने शिकंजे में लेने के लिए साजिश रच रही है। वहीं किसानों, मजदूरों, व्यापारियों तथा नौजवानों का शोषण बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि दलितों का उत्पीड़न सभी सीमाएं पार कर चुका है। इसलिए केन्द्र तथा राज्य सरकार की नीतियों के विरूद्ध व्यापक संघर्ष की जरूरत है। सम्मेलन के पर्यवेक्षक प्रांतीय महासचिव हीरालाल व पूर्व विधायक दीनानाथ यादव रहे। सम्मेलन में गुलाब चंद, लालचंद, सतीशचंद, परमानंद, महानंद, जयनाथ, डॉ. गीता शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें