सकलडीहा। प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचल में 16 से 18 घंटा बिजली देने का दावा भले कर ले। लेकिन हकीकत में ग्रामीण अंचल में विद्युत दुर्व्यवस्था को लेकर ग्रामीण अंचल में आक्रोश है। नईबाजार कस्बा में पिछले एक सप्ताह से टूटी तारों की मरम्मत न होने से अंधेरे में रहने को मजबूर है। जिसे ग्रमीणों में गुस्सा है। उधर बिजली विभाग के अधिकारी शीघ्र आपूर्ति शुरू कराने का दावा किया है।
नईबाजार कस्बा की जर्जर तार टूटकर पिछले एक सप्ताह से लटकी हुई है। कस्बा के लोगों ने कर्मचारी से लेकर अवर अभियंता को सूचना दी। मगर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी एक सप्ताह से कोरा आश्वासन दे रहे है। चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान ग्रामीण ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। समाज सेवी अजय सिंह, रामनरायण, रामचन्द्र, महेन्द्र आदि ग्रामीणों ने चेताया कि शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे । इस संबंध में एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तार मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही आपूर्ति शुरू करायी जायेगी।