फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्
विज्ञापन

सकलडीहा। मुगलसराय से धानापुर की ओर जा रही सवारी बस की स्टेयरिंग गुरुवार की शाम बथावर गांव के समीप अचानक फेल हो गई। जिससे बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने सभी सवारियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि इस दौरान बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने चालक को पास के ही सीएचसी पर भर्ती कराया जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के मिलते एसपी, सीओ सदर, सकलडीहा व आसपास तीन थानों की फोर्स मौके पहुंचकर घटना का जायजा लेने में जुटी रही ।
धानापुर गांव निवासी बस चालक भीखू (50) गुरुवार की शाम लगभग चार बजे बस में मुगलसराय से पचास सवारी भरकर धानापुर के लिए जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार बस जैसे ही कुछमन रेलवे स्टेशन से आगे बथावर गांव के समीप पहुंची तभी बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इसके बाद चालक ने बस को संभालने का काफी प्रयास किया लेकिन बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दौरान मौजूद ग्रामीण बस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने सूझबूझ और समझदारी बस में फंसे सभी यात्रियों को एक-एक करके बाहर निकाल लिया। यात्रियों को बचाने के दौरान चालक स्टेयरिंग के बीच फंस गया। किसी प्रकार उसे भी बाहर निकाला गया। बाद में एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे एसपी संतोष सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक देवनाथ, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, कुलदीप गुप्ता ने ग्रामीणों की सहयोग की सराहना की । एसपी के निर्देश पर बस को क्रेन से उठवाकर कोतवाली भेजवाया गया।
विज्ञापन

सकलडीहा (ब्यूरो ) । एसपी संतोष सिंह को जब बस में 40 से अधिक सवारियों के होने की जानकारी हुई तो ओवर लोड लोड सवारी बैठाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश मातहतो को दिया।
विज्ञापन

सकलडीहा (ब्यूरो )। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। जहां बस पलटी है उसके कुछ फीट की ऊंचाई पर 11 हजार वोल्ट की तार लटक रही थी। संयोग था कि विद्युत आपूर्ति कुछ देर पहले ही कट गयी थी। आनन फानन में ग्रामीण बस के उपर चढ़कर सवारियों को बाहर निकाला। किसी भी सवारी को खरोंच तक नही आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें