फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईटेंशन तार टूटने से 120 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाला 33 हजार वोल्ट का तार रविवार की भोर करीब चार बजे स्थानीय थाने के पास टूट गया। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों व राजकीय और सैकड़ों निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे बाद सुबह के 10 बजे विभागीय कर्मचारियों ने टूटे तारों व इंसुलेटर की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जनपद के जमानिया उपकेंद्र से होती है। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के असना, डेढ़गांवा, धीना, रेरुआ, ककरैत, जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से120 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूपों के अलावा सैकड़ों निजी नलकूपों और विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों और दर्जनों मोबाईल टावरों को विद्युत आपूर्ति होती है। रविवार की भोर के करीब चार बजे अचानक जमानिया से अमड़ा आने वाला 33 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर जाने से सभी फीडर से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे बाद आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
एसडीओ विद्युत धानापुर जन्मेजय साहू ने बताया कि 33 हजार लाइन का इंसुलेटर जलने और तार टूटने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें