फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नईकोट नहर में 12 साल का बालक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र की लौदा चौकी के पास स्थित नईकोट नहर में बृहस्पतिवार को नहाने उतरा 12 साल का बालक डूब गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर चंदौली के वार्ड नंबर-8 डोम बस्ती निवासी सकल डोम का बेटा सावन कुमार, नियामताबाद क्षेत्र के जंसो मड़ई (नईकोट) में अस्थायी रूप से परिवार के साथ रह रहा था। बृहस्पतिवार को वह अपने दोस्त शिवा के साथ नईकोट नहर पुलिया पर गया था। शिवा कपड़े धोने लगा, जबकि सावन नहर में नहाने के लिए उतर गया। इसी बीच वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। शिवा ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और ज्यादा गहराई होने के कारण वह सफल नहीं हो सका।
घटना की सूचना पाकर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह पहुंचे और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। उधर, बालक के परिजन भी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद नहर में सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें