फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुरघटना में 12 लोग घायल

Fri, 19 Jun 2015 01:40 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय  कोतवाली क्षेत्र के करवत गांव के  समीप वाराणसी से सवारी ले मुगलसराय आ रहा विक्रम गुरुवार की दोपहर दो  बजे अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन


 जिससे विक्रम में बैठे 12 लोग घायल  हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और  घायलों को इलाज के लिए निजी  चिकित्सालय पहुंचाया। जहां दस की हालत गंभीर  बताई जा रही है।


वाराणसी से सवारी लादकर एक विक्रम टेंपो मुगलसराय आ रहा था। जैसे ही वह करवत गांव के समीप पहुंचा कि साइकल सवार को बचाने के चक्कर में चालक अपना वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गड्ढे में पलट गया। इसके फलस्वरूप में उसमें ऋषि (20) इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, सूर्या श्रीवास्तव (25) रविनगर मुगलसराय, गिरधारी (25) सकलडीहा, संदीप यादव (25) सकलडीहा, मंजू (30) दिनदासपुर सकलडीहा, पार्वती देवी (40) दिनदासपुर सकलडीहा, जंग बहादुर (50) सकलडीहा, अयोध्या प्रसाद महतो (50) निवासी बोकारो झारखंड, जयंती (40) निवासी बोकारो झारखंड, दो अन्य तथा दो अज्ञात घायल गए।
विज्ञापन


इसे देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए विक्रम में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने दस लोगों की हालत गंभीर  देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं दो अज्ञात को हल्की फुल्की चोट लगने से प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें छोड़ दिया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी ने बताया कि क्षतिग्रस्त विक्रम को पुलिस संरक्षण में जलीलपुर चौकी पर भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें