नगर के अफीम कोठी स्थित जेम्स इंस्टीट्यूट के बच्चों ने जेईई एडवांस
परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की है। संस्थान के 11 छात्रों ने जेईई
एडवांस परीक्षा देने के लिए क्वालीफाई किया था।
जिसमें से छह
छात्रों सिद्धार्थ जैन, यशराज राठौर, अभिराज, ऋषभ अग्रवाल, मयंक तथा मनीष
ने परीक्षा में सफलता हासिल कर माता-पिता और गुरुजनों का नाम रौशन किया
है। पिछले साल भी संस्था के तीन छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा में
सफलता हासिल की थी।