फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पशु चराने के विवाद में 12 घायल

Sun, 27 Sep 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पशु चराने के विवाद में शनिवार को कोतवाली के गोबरियां गांव के दलित बस्ती में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी डंडा और राड से हुई मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से पांच महिलाओं सहित 12 लोग जख्मी हो गए। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। जब तक पुलिस पहुंचती हमलावर फरार हो गए। घायलों को निजी अस्पताल पहंुचाया गया। मामले में बाद में पुलिस ने एक व्यक्ति का हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी लालजी की भैंस सुबह चरते-चरते रामलाल के खेत में चली गई। इसको लेकर रामलाल पक्ष के लोग गोलबंद होकर लालजी के घर पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। लालजी उस समय घर के बाहर गया हुआ था। लालजी की पत्नी निर्मला देवी (35) ने इसका विरोध किया तो बात बढ़ गई। रामलाल के पक्ष के लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। लाठी डंडे और राड से हुई मारपीट में निर्मला, उसकी पुत्री सुषमा (21), रुषमा (19), आरती (18), भारती (16), पुत्र आत्मा (15) जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष के रामलाल (35), बागी, मनोरमा, सरोज और सोनी  को भी हल्की चोट आयी। आस पास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

 सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची रामलाल के पक्ष के लोग भाग गए। पुलिस ने रामलाल को हिरासत में लिया है। घायलों को निजी डाक्टर के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें