पीडीडीयू नगर। कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। गुरुवार को भी कोहरे की वजह से जहां अप और डाउन की ओर जाने वाली पांच ट्रेन कैंसिल हो गई वहीं अप और डाउन की ट्रेन घंटों विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेश्न पर आई। डाउन हावड़ा लिंक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से आई। इसी तरह अप की ओर जाने वाली पुणे पटना चार घंटे की देरी से अई।
गुरुवार को कोहरे की वजह से डाउन की ओर जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस छह घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस पांचघंटे, नंदन कानन तीन घंटे, नार्थ इस्ट ढाई घंटे, महाबोधी ढाई घंटे, दुर्गियाना एक्सप्रेस दो घंटे, भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस दो घंटे,सीमांचल दो घंटे, सीमांचल लिंक एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस दोघंटे, मुबई लोकमान तिलक एक्सप्रेस दो घंटे, सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोघंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे,कालका मेल एक घंटे की देरी से आई। वहीं काशी जनशताब्दी, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस निरस्त रही। इसी तरह अप की ओर जाने वाली पूणेपटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल चार घंटे,पाटलीपुत्र हमसफर एक्सप्रेस तीन घंटे, वाराणसी एक्सप्रेस तीन घंटे,अजीमाबाद एक्सप्रेस तीन घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चली। आनंद बिहार टर्मिनल, जनशताब्दी एक्सप्रेस, आनंद बिहार गरीबरथ एक्सप्रेस निरस्त रही।
इनसेट
एक माह तक बाधित रहेगा ट्रेनों का परिचालन
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू गया रेल रूट पर सोननगर स्टेशन पर रूट रिले इंटरलाकिंग के कार्य की वजह से एक माह तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। 27 दिसंबर से 29 जनवरी तक इस रूट की सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। इसी तरह 14 से 29 जनवरी तक मेल और एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी प्रभावित होगा।
रूट रिले इंटरलॉकिंग की वजह से बनारस-आसनसोल पैसेंजर, डेहरी-गया पैसेंजर, डेहरी-बरकाखाना पैसेंजर, गया-पीडीडीयू पैसेंजर और बरकाकाना पैसेंजर निरस्त रहेगा। इसी तरह पटना-पलामू एक्सप्रेस- 14 से 29 जनवरी तक रद्द रहेगा, टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 16 से 27 जनवरी तक, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस 16 से 26 जनवरी तक, रांची-बनारस इंटरसिटी 14 27 जनवरी तक, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस- 18 से 26 जनवरी तक, दीक्षाभूमि एक्सप्रेस 17 से 28 तक, जम्मूतवी-सियालदह 15 से 27 तक, शालीमार एक्सप्रेस 16 से 27 तक, नीलांचल एक्सप्रेस 16 से 27 तक, भभुआ-पटना इंटरसिटी- 17 से 27 तक रद्द, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 16 से 27 जनवरी तक रद्द रहेगा।
वहीं रांची-दिल्ली गरीब रथ- 14 से 27 तक, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 16 से 26 तक,दुर्गियाना एक्सप्रेस 16 से 27 तक,कालका मेल 16 से 26 तक, अजमेर-सियालदह 16 से 26 तक, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 16 से 26 तक, पूर्वा एक्सप्रेस 17 से 26 तक, आसनसोल-अहमदाबाद 16 से 26 तक, नंदन कानन एक्सप्रेस 16 से 27 जनवरी तक बदले हुए रूट से चलेगी।