फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने वृद्धजनों के लिए बनाई है कई योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें वृद्धजन को विधिक अधिकारों से अवगत कराया। साथ ही गुजारा भत्ता व कल्याण सम्बंधित कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान प्राधिकरण के सचिव अमित यादव ने कहा कि ढलती उम्र की समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। मैड्रिड अंतर्राष्ट्रीय कार्य योजना सहित अन्य कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। वहीं अभिभावकों व वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए भी कानून बनाया गया है। इसमें माता-पिता, दादा-दादी को गुजारा भत्ता दिए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा कानून में वरिष्ठ नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा, बेहतर चिकित्सा सुविधा और जिले में वृद्ध सदनों की स्थापना जैसी अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इसके प्रति जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नीति के तहत वरिष्ठ नागरिकों की वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, देखभाल व पौष्टिकता, आश्रय आदि सहायताएं प्रदान करने का प्रावधान है। वृद्धजन को अपने अधिकारों के प्रति सजग हरना होगा। किसी प्रकार की परेशानी होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचित करें। प्राधिकरण की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें