फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ार्यशाला से छात्राओं के व्यक्तिव का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। गृह विज्ञान विभाग की ओर से पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को छात्राओं के छह दिवसीय स्वरोजगार कार्यशाला संपन्न हुई। यहां गृह विज्ञान प्रभारी डॉ. रीतू खरवार के नेतृत्व में ‘स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु कौशल विकास कार्यक्रम’ हुआ। इसमें प्रशिक्षक शरद कुमार गोस्वामी व श्रीमती लक्ष्मी चौरसिया ने छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ एक अतिरिक्त हुनर विकसित करने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

सौ छात्राओं ने सहभागिता की कार्यशाला में स्टेंसिल प्रिंटिग, टाई एंड डाई प्रिंटिग, फेब्रिक प्रिंटिग, शिशे पर वर्क, गणेश प्रतिमा तथा बेकार वस्तुओं से गृह सज्जा के उपयोग की जानकारी दी गई। मंगलवार को कार्यशाला के समापन पर छात्राओं ने अपनी कुशलता से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। प्राचार्य डा. सबिता पाढ़ी ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला के आयोजन से न केवल ज्ञान वर्धन होता है, बल्कि व्यक्तित्व का विकास भी होता है। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी डा. सत्यनारायण सिंह ने एक्यूप्रेशर के द्वारा विभिन्न रोगों के निदान के बारे में बताया। इस मौके दौरान डॉ त्रिलोकी नाथ, डॉ. सुकृति मिश्रा, डॉ. पंकज झा, डॉ. रितू खरवार, डॉ. संगीता, डॉ.पवन गुप्ता, शोभनाथ, विनोद कुमार, श्रीमती उर्मिला पांडेय विनय कुमार, अवधेश झा, सर्वजीत चौहान, राजेंद्र प्रसाद, शिवशंकर कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें