फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं में बीमारी फैलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। टीकाकरण की निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी रामपुर गांव में अधिकांश पशुओं का टीकाकरण नहीं किया गया है। इससे पशुओं में खुरपका व मुंहपका रोग फैलने लगा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को पशुपालन विभाग के कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि शासन द्वारा बीते 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक क्षेत्र में एफएमडी टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बावजूद इसके निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी पशुपालन विभाग द्वारा रामपुर गांव में पशुओं का टीकाकरण नहीं किया गया। इससे वर्तमान में गांव में दर्जनों पशुपालकों के पशु मुंहपका व खुरपका जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। विभाग से नाराज पशुपालक निजी चिकित्सकों से महंगी दवा कराने को विवश हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दोषी विभागीय लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अजय तिवारी, कौशल श्रीवास्तव, पवन सिंह, मलखान सिंह, राजेश तिवारी, विक्की, ओम प्रकाश शर्मा, रिंकू तिवारी, डब्बल राम, सर्फू अंसारी, योगेंद्र शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें