फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास की मांग के समर्थन में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर के गरीब, भूमिहीन तथा बेघर नागरिकों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का आवास देने की मांग के समर्थन बुधवार को चकिया तहसील परिसर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पर सीपीएम नेता लालचंद के नेतृत्व मेंा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने कहा कि शहरी आवास योजना के तहत उन्हीं लोगों का चयन किया जा रहा है, जिनके पास पहले से ही पक्के मकान हैं। नागरिकों ने कहा कि वार्ड के दर्जनों गरीबों ने शहरी आवास योजना के तहत फार्म भरा है लेकिन उनको आवास नही दिया जा रहा है। इससे नगर के गरीबों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने गरीबो को आवास देने की मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम दीप्तिदेव यादव को सौंपा। एसडीएम ने आवास की पात्रता की जांच करने का आवश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान चिंता देवी, गुड़िया, पप्पू, तेजबली, मिट्ठू, रामदेव, गुलाबी, राधेश्याम, संजु देवी, पन्ना, बुद्धा देवी, रामअवतार, शिवकुमारी, दीना, रमेश, नितू देवी, विजयी, पिंटू बिन्द, शारदा, नंदलाल, दीपचंद, मुन्ना, रामअधार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें