सकलडीहा। डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने सकलडीहा कस्बा में रोस्टर लगाकर सफाई करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद रोस्टर में 17 सफाई कर्मचारी नदारद रहे। डीपीआरओ के निर्देश पर सभी अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। पंचायत विभाग की इस कार्रवाई से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
डीएम ने नवरात्र से पूर्व रामलीला स्थल, मंदिर, सरोवर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों के साफ सफाई का निर्देश दिया है। इसके बाद डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत उपेंद्र पांडेय को रोस्टर लगाकर सफाई कराने का निर्देश दिया था। बुधवार को सकलडीहा कस्बा में रोस्टर निर्धारित किया गया था। निर्देश के बावजूद 17 सफाई कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर एडीओ पंचायत ने एक दिन का वेतन रोकने का डीपीआरओ को पत्र लिखा है।