पीडीडीयू नगर। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को जन अभियान बनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र के शिवमंदिर से कैलाशपुरी मोहल्ले में साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक शामिल होंगे। साफ सफाई करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा। अमर उजाला और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने एवं सफाई के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। गुरुवार की सुबह आठ बजे से नौ बजे तक सफाई अभियान का कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और स्वच्छता मुहिम को आगे बढ़ाएं। इस कार्यक्रम में नगर विधायक साधना सिंह, नगर पालिका के चेयरमैन संतोष सिंह खरवार, डीएम नवनीत सिंह चहल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, डॉ. अनिल यादव, मेजर अमरेंद्र सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल, भानू तिवारी, महेंद्र पटेल, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, चंद्रकांत तिवारी उर्फ डब्बा, निधि तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, सुधीर घोष, आलोक वरुण मौजूद रहेंगे।