फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार को जिले भर मेें मनाई गई। मुगलसराय का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर तब्दील किए जाने के बाद पंडित जी की जयंती को लेकर शहर में उत्साह रहा। भाजयुमो और स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों ने पीडीडीयू जंक्शन के पश्चिमी छोर पर पंडित दीनदयाल के शहादत स्थल पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। यहां हुई गोष्ठी में एकात्म मानववाद की चर्चा की। नगर के परमार कटरा और अलीनगर स्थित पंडित दीनदयाल के मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया और आस पास साफ सफाई की गई। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से नगर में सहभोज कराया गया।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच की ओर से नगर के परमार कटरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक नितिन ने दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंच के प्रांत संयोजक आनंद श्रीवास्तव, शिवजी, राजनाथ पाल, श्याम महोन, रामजी यादव, प्रभु नारायण यादव, अशोक सैनी, कुमार नंदजी, रामजन्म, संजय कनौजिया, प्यारेलाल, चंचल यादव, अमरनाथ, सचिन विवेक सिन्हा, बृजेश कुमार, रिजवान अहमद, बालचरण मौर्या, सदानंद मौर्या, गुड़िया गुप्ता, नीलम चौहान, तस्मीन बानो, दिव्यांश, निखिल, अशोक पांडेय, रोहित, प्रताप, सुधीर, मनदीप, निखिल, विकास शर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता अजय कंदोई ने और संचालन जिला संयोजक डॉ. अनिल यादव ने किया। बाद में नगर के हनुमानपुर स्थित काली मंदिरके समीप सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसी तरह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के समीप शहादत स्थल पर पहुंच कर पंडित जी को श्रद्धांजलि दी। बाद में राजकीय महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर राहुल जायसवाल, सुनील चौहान, सुधीर चौहान,जय सिंह चौहान, सौरभ जायसवाल, राजा साहब, बुल्लू चौहान, प्रभु नारायण, आनंद मौर्य, मुन्ना पटेल रहे। इसी तरह भाजपा की ओर से नगर के चेयरमैन संतोष खरवार की देख रेख में कार्यकर्ताओं ने परमार कटरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण किया और बाद में अलीनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में साफ सफाई की गई। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर डॉ. विश्वनाथ चौहान, आलोक वरुण, आशीष गुप्ता, नीरज सिंह, सुधीर घोष, भानू तिवारी, सौरभ चंद्रा, जयकिशन, रामकिशोर पोद्दार, आनंद श्रीवास्तव, शिव जी चौहान, संतोष उपाध्याय, बबलू यादव , अखिलेश केशरी , अशोक सैनी, अशोक सिद्धार्थ केसरवानी रहे। भाजपा नेता सौरभ चंद्रा के नेतृत्व में अलीनगर स्थित सम्मान दिव्यांग विद्यालय में फल वितरित किया गया। इसमें सुनील चौहान, अभिषेक वर्मा, भरत चौहान, सोनू पटेल, धनेश यादव, बुल्लू यादव, विनोद पांडेय रहे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता रानी गुप्ता के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया। इस मौके पर सुषमा तिवारी, निशा शर्मा, उपासना जायसवाल, गुंजन जुनेजा, मनोरमा तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता, अरुणा मिश्रा, पूनम सिंह, कुसुम सिंह, रेनू जेटली, सीमा शर्मा, चंचल मौजूद रहे। टांडाकला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मारूफपुर स्थित जटाधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर योगेन्द्र मिश्र, संस्था के निदेशक डॉ. शिव प्रकाश सिंह, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह, नागेन्द्र मिश्र, सत्यप्रकाश मिश्र, राजकुमार तिवारी, चंदन जायसवाल, डॉ .राजेश शर्मा, मनीष बख्शी, कुंदन प्रजापति, अरूण यादव, संदीप मौर्य, सद्दाम अंसारी मौजूद रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार भाजपा शहाबगंज मंडल कार्यकर्ताओंने सैदूपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पंडित जी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अजय पांडेय, रमेश पांडेय, मिथिलेश उपाध्याय, दिनेश तिवारी, मनमोहन चौहान, सर्वजीत दुबे, अनिल तिवारी, गोविंद तिवारी उपस्थित रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय दुर्गा जी के पोखरे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देवेंद्र साहनी, दीपक गुप्ता, पारसनाथ खरवार, रतन केशरी, संदीप मौर्य, पुरुषोत्तम राय मौजूद रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकास खंड के पौनी गांव के प्राथमिक विद्यालय पर हुई गोष्ठी में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि पंडित जी के आदर्शों को अपना कर ही भारत विकसित हो सकता है। इसके पूर्व विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया और विद्यालय के छात्र-छात्राओं में ज्ञानवर्धक पुस्तक, कापी और फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह, डॉ. संजय सिंह, राम जी तिवारी, परमानंद सिंह, राजेश सिंह, रमेश राय , आलोक राय, रंजय पांडेय, जयप्रकाश सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, चिन्टू सिंह, धनजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें