फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से कच्चा घर धराशाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहाबगंज। शुक्रवार की रात से हो रही जोरदार बारिश से क्षेत्र के भुसीकृतपुरवां गांव में शनिवार की भोर में एक कच्चा रिहायशी घर धराशाई हो गया। ध्वस्त घर के मलबे में दबकर एक महिला व एक बच्चा घायल हो गए। घर गिरने की आवाज पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव निवासी दिनेश कच्चा रिहायशी घर बनवाकर उसमें सपरिवार रहते हैं। शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश के कारण भोर में अचानक घर गिर गया। घर के दरवाजे पर सो रही माहेश्वरी देवी (33) व पांच वर्षीय आर्यन मलबे में दब गए। घर गिरने की आवाज सुनकर काफ़ी संख्या में वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने अथक प्रयास कर मलबे में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालकर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। संयोग अच्छा रहा कि घर गिरने के समय गांव के अधिकांश लोग जाग चुके थे। इससे वे तत्काल मौके पर पहुंच गए और मलबे को हटाकर उसमें दबे मां-बेटे को बाहर निकाला। घर गिरने से उसमें रखा अनाज व गृहस्थी का काफी सामान नष्ट हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीत कुमार व अन्य ग्रामीणों ने शासन से पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडाकला संवाददाता के अनुसार, हसनपुर तिरगांवा में शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश में हरगोविंद निषाद का रिहायशी कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। वहीं घर में रखा गृहस्थी के सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें